छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ से सटे सोमनपल्ली में मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 29 मजदूर घायल, 8-9 की हालत गंभीर

बीजापुर। छत्तीसगढ़ से लगे महाराष्ट्र के सोमनपल्ली में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जहां मजदूरों से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटी गई। जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन में लगभग 40 मजदूर सवार थे, जिसमें 29 मजदूर (महिला, पुरुष) घायल हुए हैं। लगभग 8-9 मजदूरों की स्थिति गंभीर बताई गई है।

सुबह 9 बजे के आस-पास की है घटना

गंभीर घायलों को जिला अस्पताल बीजापुर रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, भोपालपटनम इलाके में 3-4 गांव के ग्रामीण (महिला-पुरुष) काम की तलाश में पलायन कर मिर्ची तोड़ने महाराष्ट्र जा रहे थे। घटना सुबह 9 बजे आस-पास की बताई जा रही है।

See also  भीषण सड़क हादसा; मॉर्निंग वॉक पर निकले दो महिलाओं की मौत, जानिए कैसे हुआ हादसा?

गंभीर रूप से घायलों का इलाज जारी

क्षमता से अधिक मजदूरों से भरे पिकअप वाहन प्रतिदिन भोपालपटनम से सीमावर्ती राज्यों में काम करने के लिए जा रहे थे, लेकिन प्रशासन इस पर रोक लगाने में असमर्थ है। फिलहाल सभी को भोपालपटनम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। कुछ गंभीर रूप से घायलों का प्राथमिक उपचार जारी है।

See also  जंगल में एक ही पेड़ से फंदे पर लटका मिला प्रेमी जोड़े का शव, इलाके में फैली सनसनी

भोपालपटनम के थाना प्रभारी जीवन जांगड़े ने बताया कि महाराष्ट्र के सोमनपल्ली के समीप पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हुई है। इसमें छत्तीसगढ़ के मजदूर थे। घटना की रिपोर्ट आसरली थाना (महाराष्ट्र) में हुई। सिविल सर्जन डॉक्टर रत्ना ठाकुर ने बताया कि जिला अस्पताल में 13 घायलों मजदूरों को भेजा गया है जिसमें दो मजदूर को सिर में गंभीर चोट के जगदलपुर रेफर किया गया। बाकी का इलाज जारी है।

See also  छग में सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन ने बढ़ाया मदद का हाथ, डॉ. अंजलि और सारा ने गनियारी का किया दौरा

Related Articles

Leave a Reply