छत्तीसगढ़बिलासपुर

शराब के विवाद में बेटे को उतारा मौत के घाट, कलयुगी पिता और भाई ने की युवक की हत्या

बिलासपुर। बिलासपुर के बेलगहना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पिता और भाई ने मिलकर अपने ही घर के चिराग को बुझा दिया और मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। ग्राम रतखंडी में 23 वर्षीय गौरीशंकर पटेल की संदिग्ध मौत के बाद, उसके पिता ने पुलिस को गुमराह करने के लिए जहर सेवन की झूठी कहानी रची। लेकिन बेलगहना पुलिस और फॉरेंसिक टीम की मुस्तैदी ने इस अंधी हत्या की गुत्थी को महज कुछ ही घंटों में सुलझा लिया। पुलिस ने आरोपी पिता, भाई और एक अपचारी बालक को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

See also  छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री पर रोक, किसानों को छूट

यह पूरी घटना बेलगहना चौकी क्षेत्र के ग्राम रतखंडी की है, जहां 19 और 20 मई की दरम्यानी रात गौरीशंकर पटेल नाम के युवक की मौत हो गई। मृतक के पिता उमेन्द सिंह पटेल ने खुद थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके बेटे ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली है। मौके पर कीटनाशक की शीशी भी रखी गई थी ताकि पुलिस इसे आत्महत्या मान ले। लेकिन जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो शव की स्थिति और शरीर पर मौजूद चोट के निशानों ने संदेह पैदा कर दिया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर तुरंत फॉरेंसिक टीम बुलाई गई, जिसके वैज्ञानिक साक्ष्यों ने पिता के दावों की हवा निकाल दी।

See also  राजधानी में सराफा कारोबारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, बेटे की मौत के सदमे में एक साल पहले पत्नी ने भी दी थी जान

फॉरेंसिक जांच में हत्या की पुष्टि होने के बाद, पुलिस ने जब परिजनों से कड़ाई से पूछताछ की तो सारा सच बाहर आ गया। आरोपियों ने कबूल किया कि गौरीशंकर शराब का आदी था और रोज घर में मारपीट करता था। घटना की रात भी उसने भारी नशे में विवाद किया, जिससे गुस्साए पिता उमेन्द सिंह, छोटे भाई शिवशंकर और एक अपचारी बालक ने मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद रस्सी से उसके हाथ-पैर बांधे गए और मुंह दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। साक्ष्य छिपाने के लिए उन्होंने मुंह में कीटनाशक डाल दिया था। फिलहाल बेलगहना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 103(1) के अलावा कई अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

See also  पेंशनरों की हुंकार : “दोहरी नीति बंद करो, पेंशनरों को उनका अधिकार दो”

Related Articles

Leave a Reply