छत्तीसगढ़

भिलाई रेप- मर्डर कांड : विधायक रिकेश सेन बोले- केस लड़ने सुप्रीम कोर्ट आयेंगे पांच वकील, मैं करूंगा खर्च वहन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग में मासूम बच्ची से रेप और मर्डर मामले में विधायक रिकेश सेन का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा-  सुप्रीम कोर्ट के पांच वकीलों की टीम पीड़ित पक्ष की ओर से केस लड़ सकती है। हमारी कोशिश है कि, जल्द न्याय मिले, भिलाई के वकील राजकुमार तिवारी निःशुल्क सेवा देंगे। सुप्रीम कोर्ट के पांच वकीलों की टीम भिलाई आएगी। 

दुर्ग के वैशाली नगर से भाजपा विधायक रिकेस सेन कहा- हम लगातार वकीलों के संपर्क में है। साथ ही बांसुरी स्वराज से भी बातचीत चल रही है। आगे कहा कि, इस कानूनी लड़ाई में उन वकीलों का जो भी खर्च होगा मैं खुद जनसहयोग से वहन करूंगा।

See also  घर में मिला अजगर 6 फीट का अजगर, खेतों में 7 फीट का मगरमच्छ, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

Related Articles

Leave a Reply