छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर की भाजपा नेत्री के साथ दुष्कर्म : रांची के कारोबारी ने दिल्ली में उठाया फायदा, 2.50 करोड़ की ठगी का भी आरोप

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की रहने वाली भाजपा नेत्री ने रांची निवासी कारोबारी पर दुष्कर्म और करोड़ों की ठगी का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि माइनिंग में निवेश का झांसा देकर आरोपी ने दिल्ली में उनसे नजदीकियां बढ़ाईं और बाद में दुष्कर्म कर करोड़ों रुपये हड़पे। शिकायत के बाद सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

See also  ट्रैफिक जाम से लोगों को मिलेगी राहत, आज खुलेगा कचना ओवरब्रिज, CM साय करेंगे लोकार्पण

महिला नेत्री का दिल्ली आना-जाना पहले से था। करीब दो साल पहले उनकी मुलाकात रांची के कारोबारी संजय सिंह से हुई। खुद को बड़ा निवेशक बताने वाले आरोपी ने माइनिंग में मोटे मुनाफे का लालच देकर महिला को अपने संपर्क में ले लिया।


नेत्री के मुताबिक, आरोपी ने साझेदारी और ऊंचे मुनाफे का भरोसा देते हुए उनसे पैसे इन्वेस्ट कराए।
RTGS सहित अलग-अलग माध्यम से करीब ₹2.50 करोड़ लिए गए।
आरोपी हर बार नकद निवेश और जल्द रिटर्न का बहाना बनाता रहा।
पैसे वापस मांगने पर उल्टा धमकाना और ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी।

See also  हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: OBC के लिए आरक्षित पदों पर तय सीमा से अधिक उम्मीदवारों को नियुक्ति देना गलत…


नेत्री ने पुलिस को बताया कि भरोसे का फायदा उठाते हुए आरोपी ने दिल्ली में उनके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी लगातार उन्हें धमकी देकर पैसे मांगता रहा। मानसिक रूप से परेशान होकर महिला ने अंततः पुलिस का रुख किया।


महिला की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी संजय सिंह के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

See also  ई-फार्मेसी का विरोध : छत्तीसगढ़ की 18 हजार दवा दुकानें रही बंद, 100 करोड़ का कारोबार ठप रहा

Related Articles

Leave a Reply