छत्तीसगढ़

SIR पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सियासत : सिंहदेव बोले-यह असंवैधानिक, इससे लोकतंत्र होगा कमजोर

अंबिकापुर। स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR को लेकर देशभर में सियासत तेज हो गई है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया को वैध ठहराए जाने के बाद अब छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टी एस सिंहदेव ने इस फैसले और प्रक्रिया पर आपत्ति जताई है। उन्होंने SIR को असंवैधानिक बताते हुए कहा कि इससे लोकतांत्रिक अधिकार प्रभावित हो सकते हैं।

See also  Meta का सबसे बड़ा ऐलान, अब इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप चलाने के लिए देने पड़ेंगे पैसे, आया रिचार्ज जैसा प्लान

पूर्व डिप्टी सीएम टी एस सिंहदेव ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण के नाम पर आम नागरिकों के अधिकारों से खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया के जरिए पात्र मतदाताओं के नाम हटने की आशंका बढ़ जाती है, जिससे लोकतंत्र कमजोर होगा। उन्होंने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक को मतदान का अधिकार देता है और किसी भी पुनरीक्षण प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता जरूरी है। श्री सिंहदेव ने यह भी कहा कि यदि बड़ी संख्या में लोगों के नाम सूची से हटते हैं तो यह गंभीर चिंता का विषय होगा। 

See also  Ebola संक्रमण को लेकर छत्तीसगढ़ में अलर्ट : Raipur Airport पर यात्रियों की स्क्रीनिंग शुरू, ट्रैवल हिस्ट्री की भी जांच

वहीं सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए मतदाता सूची का शुद्ध और अद्यतन होना आवश्यक है तथा चुनाव आयोग को इसके लिए विशेष पुनरीक्षण कराने का अधिकार है। फिलहाल SIR को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है और आने वाले दिनों में यह मुद्दा और गर्माने के आसार हैं।

See also  ठगी का ऐसा तरीका, रहें सावधान! आखिर कैसे अंबिकापुर में फंसे 10 लोग और गंवा दिए तीन करोड़

Related Articles

Leave a Reply