छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा: बस और कार में आमने-सामने भिड़ंत, बस पलटी; 20 से 25 यात्री घायल, तीन पत्रकार भी जख्मी

ज्यादातर अप डाउन करने वाले शिक्षक

जांजगीर-चांपा। मुलमुला और भैंसों पामगढ़ के बीच बस और कार की जोरदार टक्कर में बस सवार घायल हो गए हैं जिन्हें पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कर इलाज किया जा रहा है इनमें ज्यादातर रोज पामगढ़ से बिलासपुर अप डाउन करने वाले शिक्षक सवार थे । बताया जा रहा है कि सारंगढ़ से बिलासपुर तक चलने वाली कुरैशी या भावना बस बिलासपुर से सारंगढ़ की ओर जा रही थी । बस जब मुलमुला और भैंसों के बीच पहुंची तो बस और कार आमने-सामने हुए और दोनों एक साथ निकलने की कोशिश में थे तभी दोनों गाड़ियां संतुलन नहीं बना पाने के कारण टकरा गई और बस पलट गई जिससे बस सवार लोग छिटक कर बाहर फेंका गये जिनमें कुछ महिला शिक्षिकाएं भी थी । उधर कार में सवार तीन व्यक्ति भी घायल हो गए हैं और कार का सामने हिस्सा बुरी तरह पिचक गया है । बताया जा रहा है कि कार में कुछ पत्रकार सवार थे और वे भिलाई सारंगढ़ के बताए जा रहे हैं और कार में स्टार न्यूज़ लिखा है घायलों का नाम पता नहीं चल पाया है घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ भर्ती किया गया है जहां सबका इलाज जारी है । फिलहाल अब तक किसी तरह के जनहानि की सूचना नहीं है । घटनास्थल पर मुलमुला थाना प्रभारी और स्टाफ पहुंच गए हैं ।

See also  8 वी की छात्रा ने लगाई फांसी:- नाना - नानी के घर रहकर कर रही थी पढ़ाई,आत्महत्या का कारण अज्ञात जांच में जुटी पुलिस

घायलों के नाम–

Related Articles

Leave a Reply