छत्तीसगढ़

जेल से बाहर आने के कुछ दिन बाद पूर्व कांग्रेस नेता ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे पर मिली लाश

कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर शहर में पूर्व कांग्रेस नेता नवाज अली ने आत्मघाती कदम उठा लिया है. संजय नगर स्थित गौठान परिसर में मंगलवार सुबह फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिली है. घटना की खबर इलाके में फैलते ही हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि हाल ही में कांग्रेस नेता जेल से बहार आया था. जानकारी के मुताबिक, कुछ महीने पहले कोदागांव में एक भीषण सड़क हादसा हुआ था, जिसमें आरोप था कि नवाज अली की कार से पंचायत सचिव से ठोकर लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया. तत्काल उसे स्थानियों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूर्व कांग्रेस नेता नवाज के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए जेल दाखिल किया था.

See also  स्टील प्लांट में लगी भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार, मौके पर प्रशासन और दमकल की गाड़ी मौजूद

हाल ही में नवाज अली जेल से बहार आया था, जिसके बाद आत्मघाती कदम उठाया. फिलहाल सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को सुरक्षित नीचे उतारा और पंचनामा की कार्रवाई की. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

See also  मोबाइल की बैटरी फटने से 1 साल के बच्चे की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

पुलिस ने घटना के संबंध में मृतक के परिजनों और उनसे संबधित लोगों से पूछताछ कर रही है. आत्महत्या के असल वजह का कारण पता लगाने की कोशिश जारी है. इधर मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है.

Related Articles

Leave a Reply