एक्ट्रेस-सांसद कंगना आएंगी रायपुर : फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ का जोरा माल में शाम 4 बजे मेगा इवेंट, सीएम साय भी होंगे शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज फिल्मी जगत और राजनीति का खास संगम देखने को मिलेगा। आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ के विशेष मीट एंड ग्रीट कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत मुख्य रूप से शामिल होंगी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी मौजूद रहेंगे और फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग देखेंगे।
मिली जानकारी के अनुसार, यह भव्य कार्यक्रम PVR सिनेमा, जोरा द मॉल, रायपुर में आयोजित होगा। शाम 4 बजे फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग रखी गई है, जिसमें फिल्म से जुड़े कलाकारों और विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी रहेगी।
कार्यक्रम में फिल्म के निर्देशक मनोज तापड़िया भी उपस्थित रहेंगे और दर्शकों के साथ फिल्म निर्माण से जुड़े अनुभव साझा करेंगे। आयोजकों के अनुसार, यह कार्यक्रम फिल्म प्रेमियों और आमंत्रित मेहमानों के लिए एक यादगार अवसर साबित होगा।
रायपुर में आयोजित होने जा रहा यह मेगा इवेंट इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि इसमें मनोरंजन और राजनीति जगत की कई प्रमुख हस्तियां एक मंच पर नजर आएंगी। शहर में कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
एक्ट्रेस-पॉलिटीशियन कंगना रनौत ने एक बार फिर अपने बेबाक विचारों से चर्चा छेड़ दी है। इस बार उन्होंने नर्सों की यूनिफॉर्म और समाज में उनके प्रति सोच पर खुलकर बात की. एक्ट्रेस का मानना है कि नर्स का मौजूदा ड्रेस कोड आज भी ब्रिटिश दौर से प्रभावित है और इसमें बदलाव की जरूरत है। वहीं कंगना रनौत ने नर्सों की यूनिफॉर्म और समाज में उनकी छवि पर खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने कहा कि, नर्सिंग सबसे ज्यादा सेक्शुअलाइज किया गया प्रोफेशन है और नर्सों को जितना सम्मान मिलना चाहिए, उतना नहीं मिलता।




