छत्तीसगढ़

PM आवास योजना में छत्तीसगढ़ का रिकॉर्ड : डिप्टी CM विजय शर्मा ने सीएम साय को पत्र लिखकर दी जानकारी, 10 लाख घर हुए पूर्ण

रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। राज्य में स्वीकृत 18 लाख आवासों में से 10 लाख आवासों का निर्माण पूरा कर लिया गया है। तेज गति से चल रहे निर्माण कार्यों के चलते प्रदेश में प्रतिदिन औसतन 1600 आवास पूर्ण किए जा रहे हैं, जिससे लाखों जरूरतमंद परिवारों का पक्के घर का सपना साकार हो रहा है।

See also  बिलासपुर में रिश्तेदार ने हड़प ली 23 लाख की रकम और 6.50 एकड़ जमीन, वृद्धा ने मांगी इच्छा मृत्यु

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर योजना की प्रगति से अवगत कराया है। पत्र में उन्होंने बताया कि, वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान अब तक 6 लाख आवासों का निर्माण पूरा किया जा चुका है, जो राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

Deputy CM Vijay Sharma wrote letter CM Sai

Deputy CM Vijay Sharma wrote letter CM Saiआवास निर्माण अभियान को मिली नई गति
विजय शर्मा ने अपने पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, केंद्र सरकार के सहयोग और मार्गदर्शन से प्रदेश में आवास निर्माण अभियान को नई गति मिली है।

See also  10 करोड़ के गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से ट्रक में भरकर ले जा रहे थे यूपी

पत्र में उन्होंने पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव के इस्तीफे का भी उल्लेख किया है। साथ ही कहा है कि, वर्तमान सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना को प्राथमिकता देते हुए तेजी से कार्य किया, जिसके सकारात्मक परिणाम अब सामने आ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply