देश

प्रेमप्रसंग छिपाने के लिए पिता ने की बेटी की हत्या… जिससे था डर, उसपर लगाया इल्जाम

झांसी

झांसी के मऊरानीपुर के ग्राम धौर्रा में 13 वर्षीय बच्ची की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या करने का मामला सामने आया था. लेकिन झांसी की पुलिस ने महज 24 घंटे में ही इस रहस्य से पर्दा उठा दिया. पुलिस के मुताबिक पिता ने अपनी बेटी का कत्ल अपने प्रेमप्रसंग और कुछ अन्य कारणों से किया था. इतना ही नहीं पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने एक झूठी कहानी भी गढ़ दी. पिता ने पुलिस को बताया था कि दूसरे गांव के लोगों ने उसकी बेटी की हत्या की. लेकिन उसकी चतुराई काम नहीं आई और पुलिस तफ्तीश के दौरान ही सारे राज खुल गए.

यह है पूरा मामला?

 मऊरानीपुर के ग्राम धौर्रा निवासी बल्लू प्रजापति की लड़की की शुक्रवार को हत्या हो गई थी. तब वह अपने पिता के साथ नदी से कपड़े धोकर लौट रही थी. पिता ने पड़ोस में रहने वालों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था. जांच में मामला संदिग्ध पाए जाने पर जब बारीकी से पड़ताल की गई तो मालूम हुआ कि पिता का एक महिला से प्रेमसंबंध है. इस प्रेमप्रसंग को लेकर गांव के कुछ लोगों को जानकारी थी. इसलिए पिता ने प्लान बनाया कि पहले बेटी की हत्या कर दी जाए और फिर उन्हीं लोगों को उसकी हत्या में पकड़वा दिया जाए. इसी योजना के तहत बल्लू प्रजापति अपनी बेटी को गांव से बाहर ले गया और कुल्हाड़ी से उसका गला काट कर मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है.

See also  तीन मंजिला जर्जर मकान गिरा, परिवार के 10 लोगों की मौत और कई घायल, घंटों से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Related Articles

Leave a Reply