छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

इंस्टाग्राम पर युवती के आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल कर 70 हजार की मांग, मुख्य आरोपी बिहार से गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से युवती को ब्लैकमेल करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में नैला चौकी प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार कँवर के नेतृत्व में गठित टीम ने बिहार के रोहतास जिले से आरोपी अकबर खान को गिरफ्तार किया है।

पीड़िता ने सिटी कोतवाली जांजगीर में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी अकबर खान ने इंस्टाग्राम के माध्यम से उससे दोस्ती की और नजदीकियां बढ़ाने के बाद जांजगीर आकर उसके फोटो और वीडियो बना लिए। बाद में आरोपी ने इन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसने 70 हजार रुपये की मांग की और लगातार ब्लैकमेल करता रहा।

See also  अंबिकापुर में दिनदहाड़े लूट; बैंक से धान बोनस निकाल कर घर लौट रही युवती से 38 हजार छीने

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी की इंस्टाग्राम आईडी और तकनीकी साक्ष्यों की जांच की। जांच के दौरान आरोपी की लोकेशन बिहार में मिलने पर पुलिस टीम तत्काल वहां पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है।

See also  रायपुर पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला : आचार्य पदारोहण महोत्सव समेत कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

इस मामले में पूर्व में दो अन्य आरोपी प्रेम कुमार सूर्यवंशी और शिवम भवानी को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। मुख्य आरोपी अकबर खान को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए मामले की आगे जांच शुरू कर दी है।

See also  सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.45 करोड़ का 209 किलो गांजा और ट्रेलर जब्त, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply