छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

प्रकाश इंडस्ट्री में बड़ा हादसा, 8 फीट ऊंचाई से गिरकर ठेका श्रमिक की मौत

जांजगीर-चांपा। चाम्पा स्थित प्रकाश इंडस्ट्री में एक दर्दनाक हादसे में ठेका श्रमिक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक ठेकेदार श्याम लाल साहू के अंडर कार्यरत श्रमिक गोरेलाल कवर, उम्र लगभग 40 वर्ष, निवासी ग्राम कुम्हारी खुर्द, करीब 8 फीट की ऊंचाई पर चढ़कर एंगल की कटाई कर रहे थे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वे नीचे गिर पड़े।

See also  छत्तीगसढ़ में बिजली बिल भरने में देरी पर अब मासिक पेनाल्टी की जगह चुकाना होगा दैनिक ब्याज

हादसे के बाद उन्हें तत्काल प्लांट में प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद जिला अस्पताल जांजगीर रेफर किया गया। हालांकि उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर चाम्पा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सुरक्षा मानकों में किसी प्रकार की लापरवाही हुई है या नहीं, इस सहित अन्य सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

See also  कोरबा में रफ्तार का कहर : दो ट्रेलरों में भीषण टक्कर, केबिन में फंसे चालक की मौत, दूसरा चालक वाहन समेत फरार

Related Articles

Leave a Reply