अबकारी कर्मचारी ने पत्रकार पर ब्लैकमेल और पैसे मांगने का लगाया आरोप

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले में अबकारी विभाग के एक कर्मचारी ने खुद को पत्रकार बताने वाले व्यक्ति पर फोन कर धमकी देने और पैसे मांगने का गंभीर आरोप लगाया है। कर्मचारी का कहना है कि आरोपी ने पैसे नहीं देने पर झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी और लगातार ब्लैकमेल कर रहा है। मामले की लिखित शिकायत सिटी कोतवाली थाने में की गई है। फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर जांच की बात कह रही है।
शिकायत के अनुसार, जब कर्मचारी ने मिलने का कारण पूछा तो कथित पत्रकार ने पैसे की मांग की। कर्मचारी का कहना है कि पैसे देने से इनकार करने पर आरोपी ने कहा कि वह नगर सेना और अबकारी विभाग में पदस्थ है, यदि पैसे नहीं दिए तो उसे झूठे मामले में फंसा दिया जाएगा। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि इसके बाद लगातार फोन कर ब्लैकमेल और धमकी दी जा रही है।
दुलारी यादव ने सिटी कोतवाली थाना प्रभारी से मामले में निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही आरोपों की पुष्टि और आगे की कार्रवाई स्पष्ट हो सकेगी। अब इस मामले में पुलिस जांच के बाद क्या कार्रवाई करती है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।



