छत्तीसगढ़सक्ती

माहुलदीप के पास दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर मौत

सक्ति। जिले से इस वक्त की बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है। माहुलदीप पेट्रोल पंप के पास दो मोटरसाइकिलों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एक 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
दरअसल, यह दर्दनाक सड़क हादसा आज 28 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे का बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, मरघट्टी निवासी हरि सिंह चंद्रा, पिता बोधन चंद्रा, उम्र लगभग 80 वर्ष, अपने घर से गांव जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान जब वे माहुलदीप के पास बिजली कार्यालय के आगे स्थित नए दीप पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचे, तभी सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से उनकी बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हरि सिंह चंद्रा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही छपोरा चौकी प्रभारी सहित हसौद और मालखरौदा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। वहीं, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मालखरौदा भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार को छपोरा चौकी प्रभारी की ओर से तत्काल सहायता राशि भी प्रदान की गई है।

See also  बारसूर मुचनार घाट में नहाते समय डूबे दो केंद्रीय विद्यालय के कर्मी, एक को बचाया, दूसरे की कर रहे तलाश

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। सड़क पर सावधानी बरतें, क्योंकि आपकी एक छोटी सी लापरवाही किसी परिवार की खुशियां छीन सकती है।

Related Articles

Leave a Reply