छत्तीसगढ़

कांग्रेस में शक्ति प्रदर्शन पर पूर्व CM का तंज: किसके साथ छत्तीसगढ़ खड़ा है, कहां डोल रहा है, ये तय करना राहुल गांधी का काम

रायपुर

छत्तीसढ़ के कांग्रेस विधायकों के बार-बार दिल्ली जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि, किसके साथ छत्तीसगढ़ खड़ा है, कहां डोल रहा है, ये तय करना राहुल गांधी का काम है। लेकिन कांग्रेस में अब कुर्सी दौड़ को समाप्त किया जाना चाहिए। डा सिंह ने कहा कि हर बार विधायक रायपुर छोड़कर दिल्ली बैठ रहे हैं। विधायक पर्यटन की बात कह रहे हैं तो सबको पर्यटन के लिए भेज देना चाहिए। कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व को लेकर उनहोंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अस्तित्वविहीन हो रही है। पार्टी के अंदर कोई नेतृत्व बचा नहीं है। केंद्रीय नेतृत्व के खिलाफ ही कांग्रेस के अंदर बगावत के सुर निकल रहे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता ही नेतृत्व को लेकर सवाल कर रहे हैं। ऐसे में दइेश के साथ ही छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस के भविष्य पर सवालिया निशान है।

See also  छत्तीसगढ़ में भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 2 की मौत, 18 गंभीर

Related Articles

Leave a Reply