छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

ममता की मिसाल: अकलतरा रेलवे स्टेशन में बंदर के बच्चे को अपना दूध पिलाकर पाल रही है कुतिया

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के अकलतरा रेलवे स्टेशन पर इन दिनों एक अनोखा रिश्ता चर्चा में है। जो एक कुतिया और एक बंदर के बच्चे का रिश्ता है। अपने झुंड से बिछड़े इस मासूम बंदर को न जाने कब और कैसे एक कुतिया ने अपने स्नेह का आंचल ओढ़ा दिया है।

अब यह कुतिया न केवल उसे दूध पिलाती है, बल्कि हर पल उसकी सुरक्षा और देखभाल भी करती है। स्टेशन के लोग बताते हैं, शायद बंदर की मां किसी हादसे का शिकार हो गई थी। इसी खालीपन को भरने के लिए कुतिया ने उसे अपना लिया।

सिर्फ खून का ही नहीं, दिल का भी होता है रिश्ता
दोनो के बीच का प्यार देखने लायक है। कभी बंदर का बच्चा उसकी पीठ पर चढ़ जाता है, तो कभी पैरों से लिपटकर खेलता है। यह नजारा साबित करता है कि, ममता का रिश्ता सिर्फ खून का नहीं होता, दिल का भी होता है।

See also  चारभाटा में विधायक पर जानलेवा हमला, उपद्रवियों ने फेंका पेट्रोल बम

Related Articles

Leave a Reply