छत्तीसगढ़

रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 आधुनिक ई-बसें, स्पेशल रूट का प्लान तैयार

रायपुर। प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षित और सुविधाजनक आवाजाही के लिए विशेष बस सेवा शुरू करने की तैयारी है। प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत इसके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर नगरीय प्रशासन व विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के निदेशक भानु प्रताप सिंह भदौरिया और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों पर चर्चा की।

साथ ही महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक रूट और संचालन व्यवस्था तैयार करने पर विचार किया गया। बैठक में प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की तैयारियों की समीक्षा की गई।

ई-बस सेवा की संचालन व्यवस्था, विस्तार, रूट प्लानिंग, बस स्टाप, डिपो, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। केंद्र सरकार से योजना के तहत चार नगर निगमों रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में 240 इलेक्ट्रिक बसों की स्वीकृति प्राप्त हुई है।

See also  ट्रेन में युवतियों की झड़प: मारपीट में एक युवती हुई घायल, सीट को लेकर हुआ था विवाद

Related Articles

Leave a Reply