छत्तीसगढ़
जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में शराबबंदी : शराब दुकान से लेकर बार-रेस्टोरेंट तक नहीं मिलेगी शराब, मांस की दुकानें भी रहेंगी बंद

रायपुर। जन्माष्टमी के पर्व को देखते हुए छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को शराब और मांस की बिक्री पर रोक रहेगी। आबकारी विभाग और नगरीय प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अलग-अलग आदेश जारी किए हैं।
आबकारी विभाग के आदेश के अनुसार जन्माष्टमी के दिन प्रदेश की सभी देशी और विदेशी शराब दुकानें बंद रहेंगी। इसके साथ ही बार, क्लब बार और रेस्टोरेंट में भी शराब नहीं परोसी जाएगी। यानी शुक्रवार को शराब की बिक्री और परोसने पर पूरी तरह रोक रहेगी।

जन्माष्टमी के अवसर पर प्रदेश के सभी पशु वध गृह और मांस बिक्री की दुकानें भी बंद रहेंगी। नगरीय प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के तहत नगरीय निकाय क्षेत्रों में संचालित संबंधित दुकानों और वध गृहों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।




