छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर में आकाशीय बिजली से नौवीं के छात्र की मौत और 3 झुलसे, कोटा में 17 बकरा-बकरियों की तड़पकर मौत

बिलासपुर: पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम लोहर्सी में शनिवार शाम बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से नौवीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। हादसे में उसके तीन साथी भी झुलस गए। इनमें मृतक की हालत गंभीर थी, जबकि अन्य की स्थिति सामान्य बताई गई है।

पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम लोहर्सी के बाजार चौक के पास स्थित मोंगरा तालाब के नजदीक शनिवार शाम गांव के चार-पांच युवक घूमने गए थे। इसी दौरान अचानक मौसम बिगड़ गया और तेज बारिश शुरू हो गई। इस दौरान आकाशीय बिजली चमकने लगी। इससे बचने के लिए सभी युवक तालाब के पास स्थित मंदिर की ओर जाने लगे। इसी दौरान अचानक तेज आवाज के साथ मंदिर के पास आकाशीय बिजली गिर गई।

बिजली की चपेट में आने से उत्तम कोसले पिता रामाधार कोसले (16) के साथ सतीश कोसले, दिनेश कुमार और राजेश कुमार झुलस गए। उत्तम को सबसे अधिक चोट आई और वह गंभीर रूप से झुलस हो गया। साथियों और आसपास मौजूद लोगों ने उसे तत्काल मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

See also  जंगल में मिला बच्ची का कंकाल: चार महीने से लापता थी 13 साल की बच्ची, पेड़ पर फंदा और नीचे मिलीं हड्डियां

प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उसे सिम्स रेफर कर दिया। सिम्स में इलाज के दौरान देर रात उत्तम कोसले की मौत हो गई। वहीं हादसे में झुलसे अन्य तीन युवकों का उपचार किया गया। उनकी हालत सामान्य होने पर उन्हें अस्पताल से घर भेज दिया गया।

पीएम के बाद छात्र के शव स्वजन को सौंप दिया गया है। आकाशीय बिजली गिरने से 17 बकरा-बकरियों की मौत कोटा क्षेत्र के ग्राम पंचायत करगीकला में शनिवार दोपहर करीब तीन बजे आकाशीय बिजली गिरने से 17 बकरा-बकरियों की मौत हो गई।

किसान शोभाराम यादव और राजेश साहू अपनी बकरा-बकरियों को देवरहा तालाब के पीछे खेत की ओर चराने ले गए थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हुआ और आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर ही मवेशियों की मौत हो गई। हादसे में शोभाराम यादव की आठ और राजेश साहू की नौ बकरा-बकरियों की जान चली गई।

See also  मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को देवउठनी एकादशी की दी बधाई

Related Articles

Leave a Reply