छत्तीसगढ़रायगढ़

रायगढ़ में महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार दो बदमाशों ने मंगलसूत्र झपटा

रायगढ़। महिला से चेन स्नेचिंग का मामला सामने आया है। केलो विहार के शिव मंदिर मार्ग पर बाइक सवार दो युवकों ने महिला के गले से करीब 10 ग्राम वजनी सोने का मंगलसूत्र झपट लिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

घटना मंगलवार शाम करीब 5 बजकर 20 मिनट की है। छोटे अतरमुड़ा निवासी गीता पटेल अपनी परिचित महिला के साथ चन्द्रनगर कॉलोनी से पैदल चक्रधरनगर की ओर जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे। बाइक पर पीछे बैठे युवक ने महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र झपटा और दोनों आरोपी तहसील कार्यालय रायगढ़ की ओर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही चक्रधरनगर पुलिस, साइबर टीम और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शहर में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध आरोपियों के दिखाई देने के बाद पुलिस उनकी पहचान में जुटी है। संदिग्धों के फोटो विभिन्न व्हाट्सऐप ग्रुप में साझा किए गए हैं और मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया है।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि आरोपियों के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर चक्रधरनगर थाना प्रभारी के मोबाइल नंबर 9479193210 या रायगढ़ पुलिस कंट्रोल रूम 9479193299 पर सूचना दें।
फिलहाल पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

See also  पोर्न VIDEO देखा..फिर बच्ची का रेपकर मार डाला:14 साल के लड़के ने ईंट-बत्ते से मारा, छत पर मिली 5 साल की मासूम की लाश

Related Articles

Leave a Reply