छत्तीसगढ़

गोल्ड जीतकर लौटी छत्तीसगढ़ की बिटिया : सीएम साय ने किया सम्मानित, 51 लाख की प्रोत्साहन राशि देने का ऐलान

रायपुर। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम के साथ स्वर्ण पदक जीतने वाली छत्तीसगढ़ की संजू देवी ने 28 सितंबर को मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए सम्मान किया और 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि संजू देवी ने अपनी मेहनत, खेल प्रतिभा और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि उनकी उपलब्धि प्रदेश की बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। सरकार का प्रयास है कि खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आवश्यक संसाधन और प्रोत्साहन उपलब्ध कराया जाए, जिससे वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

See also  डगमगाते नाबालिग मोटर सायकल चालक ने तहसीलदार की गाड़ी को ठोका, हादसा कैमरे में कैद

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने संजू देवी से एशियन गेम्स के अनुभव और भारतीय महिला कबड्डी टीम के प्रदर्शन को लेकर बातचीत की। उन्होंने खिलाड़ी के खेल के प्रति समर्पण और मेहनत की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। CM साय ने कहा कि किसी खिलाड़ी की सफलता केवल उसकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं होती, बल्कि इससे प्रदेश के हजारों युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का हौसला मिलता है।

जापान में आयोजित एशियन गेम्स 2026 की महिला कबड्डी स्पर्धा में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। टीम की इस उपलब्धि में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने भी योगदान दिया।

सम्मान और प्रोत्साहन राशि की घोषणा के लिए संजू देवी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से मिला यह प्रोत्साहन उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा।

See also  छत्तीसगढ़: ASI की घिनौनी हरकत....घर में खाना बनाने वाली नाबालिग से दुष्कर्म....

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों से निकलने वाली खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए अवसर और सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम कर रही है। संजू देवी जैसी खिलाड़ियों की सफलता इस प्रयास को और मजबूती देती है।

Related Articles

Leave a Reply