छत्तीसगढ़

भीषण सड़क हादसा : विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत तीन की मौत, मार्निंग वाक के दौरान पिकअप ने मारी ठोकर

तखतपुर। छत्तीसगढ़ के दसरंगपुर में हुए सड़क हादसे में पूर्व खाद्य मंत्री मुगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई सहित दो अन्य लोगों की सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। जिसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना सुबह 6:30 की है। जब विधायक पुन्नू लाल मोहल्ले के भाई अधीन दास मोहल्ले सुबह मॉर्निंग वॉक में अपने दो साथियों के साथ मुख्य मार्ग मे निकले हुए थे। एक पिकअप वाहन जो मुंगेली की ओर जा रहा था। उसने तीनों को ठोकर मार दी जहां घायलों को जिला अस्पताल मुंगेली ले जाया गया और डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

बिलासपुर से लेकर तखतपुर मुंगेली तक सड़क काफी जर्जर हो गई है। कई बार शिकायतों के बावजूद कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जर्जर सड़क का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। आज इस सड़क दुर्घटना ने परिवार के तीन मुखिया को खो दिया पुलिस मामले की विवेचना में झुकी हुई है। सीसीटीवी कैमरे की मदद ली जा रही है

See also  1 नक्सली सहित 3 सहयोगी गिरफ्तार, दो ने किया आत्मसमर्पण, दूसरी वारदात में नक्सलियों ने युवक को उतारा मौत के घाट

जराहागांव के थाना प्रभारी ने बताया कि, अधीन मोहले, बल्लु बघेल और गंगा राम हैं। जिन्हे तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहाँ इलाज के दौरान तीनों घायलों की  मृत्यु हो गई। अधीन मोहले जो मुंगेली विधायक मोहले जी के बड़े पिता जी के बेटे हैं।

Related Articles

Leave a Reply