छत्तीसगढ़

धमतरी में दिल दहला देने वाली वारदात: 3 माह के बच्चे के लिए स्वेटर मांगने पर पति ने पत्नी पर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां अपने तीन माह के मासूम बच्चे के लिए स्वेटर लेने की बात कहना एक नवविवाहिता को भारी पड़ गया। पति ने गुस्से में आकर पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर उसे आग के हवाले करने की कोशिश की। इस घटना में महिला करीब 30 प्रतिशत तक झुलस गई है। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरा मामला संबलपुर का है।

दरअसल रेणुका की शादी आज से एक साल पहले संबलपुर निवासी बलराम के साथ हुई थी। इस बीच दोनों के बीच आर्थिक परेशानी को लेकर विवाद होता रहा। बीते दिन भी किसी लोन की बात को लेकर विवाद हुआ था। उसके बाद रेणुका ने अपने मासूम बच्चे के लिए उसके पिता से स्वेटर लेने की बात कही। बस इतनी सी बात में तैश में आकर पति ने अपनी पत्नी पर पेट्रोल डालकर उसे जलाने की कोशिश की।

See also  नहीं रही उम्र बढ़ने की चिंता: शासकीय सेवा के लिए 45 वर्ष तक कर सकेंगे आवेदन, आदेश तत्काल प्रभाव से लागू

इस घटना में महिला 30 प्रतिशत तक झुलस गई है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं पीड़िता ने अपने पति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply