छत्तीसगढ़

जंगल में गाज गिरने से 26 मवेशियों की मौत, सुकमा जिले के पोलमपल्ली गांव में घटी घटना

जगदलपुर

सुकमा जिले के पोलमपल्ली में रविवार की शाम को आये तेज हवा, बारिश से बचने के लिए मवेशियों का झुंड पेड़ के नीचे छुपा हुआ था, जहाँ अचानक से गाज गिरने से सभी मवेशियों की मौत हो गई। घटना की जानकारी सोमवार की सुबह मवेशी मालिक को लगी जिसके बाद मामले की जानकारी गाँव के लोगों को बताया गया। जहाँ सुबह गांव वाले मौके पर पहुँच शवों को उठाने में जुट गए।

See also  सूरजपुर में हादसा : मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों की नाव बांध में पलटी, 3 लापता, रेस्क्यू जारी

बताया जा रहा है कि सुकमा जिले के पोलमपल्ली गांव में रोजाना की तरह मवेशी मालिक अपने मवेशियों को चरने के लिए छोड़ देते है और शाम होते ही लेने के लिए जाते है, लेकिन रविवार की शाम को जब मवेशी मालिक अपने मवेशियों को लेने जाने वाले थे कि अचानक से गरज बरस के साथ बारिश शुरू हो गई। काफी देर बारिश होने के साथ ही अंधेरा हो गया, जिसके बाद मवेशी मालिक अपने मवेशियों को लेने नही जा पाया।

See also  इन बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाएगी साय सरकार, 3 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

सुबह जब मालिक अपने मवेशियों को खोजते हुए जंगल पहुँचे तो देखा कि एक पेड़ के नीचे सभी 26 मवेशियों के ऊपर गाज गिरने के कारण उनकी मौत हो गई, ग्रामीणों ने इसकी जानकारी सरपंच से लेकर अन्य लोगों को बताई, जिसके बाद गांव वाले मौके पर पहुँच मामले की जानकारी आला अधिकारियों को दिया गया, बताया जा रहा है कि रविवार की शाम आये तेज बारिश और गाज गिरने से इन 26 मवेशियों की मौत हुई है।

See also  VB-G RAM G योजना को लेकर छत्तीसगढ़ में असंतोष, हड़ताल के मूड में 12 हजार मनरेगा कर्मचारी, सरकार के सामने रखीं ये मांगें

Related Articles

Leave a Reply