Uncategorized

बारात में जमकर हुई हवाई फायरिंग, महिला के हाथ से चलवाई गईं गोलियां, केस दर्ज

अंबिकापुर

अंबिकापुर में बारात में जमकर हवाई फायरिंग हुई। यहां एक शख्स ने महिला के हाथ से भी फायरिंग करवाई। दूसरा शख्स भी भरी भीड़ के बीच बार-बार फायरिंग करता रहा। राहत की बात यह रही कि यहां कोई हादसा नहीं हुआ। मगर जिस तरह से लापरवाही पूर्वक फायरिंग की गई, उससे कोई हादसा भी हो सकता था। इस मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल है। अब वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला गांधी नगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, 19 नवंबर को जायसवाल परिवार में बारात आई थी। यह शादी दिन की थी। सभी बाराती नाचते गाते बारात लेकर प्रतापपुर नाका स्थित एक होटल में बारात लेकर पहुंच रहे थे। इसी बीच जैसे ही बारात गेट पर पहुंची, वैसे ही एक शख्स ने बंदूक निकाली और एक महिला के हाथ से फायरिंग करवाई। वहीं एक दूसरे शख्स ने भी राइफल निकालकर बार-बार हवा में गोलियां चलाई। बारात में काफी भीड़ मौजूद थी। फिर भी वह शख्स कई बार हवा में फायर करता रहे। आसपास के लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया में भी काफी वायरल है। इधर, जब गांधीनगर पुलिस को जब इस मामले का पता चला तब अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि प्रतापपुर नाका स्थित एक होटल में शादी समारोह आयोजन के दौरान 19 नवंबर को किसी अज्ञात व्यक्ति ने फायरिंग की है। उस दौरान वहां भारी भीड़ मौजूद थी। इसके बावजूद लापरवाही करते हुए यह सब किया गया। जिससे गंभीर हादसा हो सकता था। अज्ञात शख्स के खिलाफ धारा 336 के तहत केस दर्ज किया गया है और आगे मामले की जांच की जा रही है।

See also  AviaMasters – High‑Speed Crash Gaming for Quick Wins

Related Articles

Leave a Reply