Uncategorized

हुक्का बेचने वाला गिरफ्तारी के बाद बोला- इलाके में बाहर से आकर पीजी में रहने वाले छात्र-छात्राओं की डिमांड पर बेचता था

दुर्ग

सुपेला टीआई सुरेश ध्रुव ने बताया उन्हें सूचना मिली थी कि खम्हरीया दीनदयाल कम्प्लेक्स में एक व्यक्ति किराए की दुकान लेकर किराना दुकान चलाता है। वह किराना दुकान की आड़ में हुक्का, तम्बाकू व उससे जुड़ा अन्य सामान बेचता है। पुलिस ने छापेमार कार्रवाई करके आरोपी प्रदीप साहू को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दीनदयाल कॉलोनी में पीजी रहकर पढ़ने वाले लड़के व लड़कियों में हुक्का व उसकी सामग्री की अच्छी खासी डिमांड है। इसी डिमांड को देखकर उसने हुक्का का सामान भी रखना शुरू कर दिया था। पुलिस ने आरोपी प्रदीप साहू के खिलाफ धारा 8, 11 ध्रूमपान निषेद अधिनियम व ध्रुमपान न करने वालों की स्वास्थ्य प्रतिरक्षा निषेद अधिनियम के तहत जुर्म दर्ज कर कार्रवाई की है।

See also  Magius Casino: Vincite Veloci e Slot ad Alta Intensità per il Giocatore Veloce

Related Articles

Leave a Reply