छत्तीसगढ़

चोरों के हौसले बुलंद: पुलिस कॉलोनी से आरक्षक की बाइक चोरी

नवापारा-राजिम

गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि गोबरा नवापारा थाना परिसर में स्थित पुलिस आवासीय कॉलोनी से ही एक आरक्षक की बाइक चोरी कर ली गई। अज्ञात आरोपी के विरुद्ध आईपीसी की धारा 379 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया। लोगों का कहना है कि जब थाना परिसर स्थित पुलिस आवासीय कॉलोनी से एक आरक्षक की बाइक चोरी हो जा रही है तो अपने सामान की सुरक्षा को लेकर लोगों का चिंतित होना स्वाभाविक है ।

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी छगन साहू अभनपुर थाना में आरक्षक के पद पर पदस्थ है, जो गोबरा नवापारा थाना परिसर स्थित पुलिस आवासीय कॉलोनी में निवासरत है। प्रार्थी की पैशन प्रो बाइक क्रमांक सीजी 04 – केसी -3164 को 4 – 5 सितंबर की दरम्यानी रात अज्ञात चोर ने चोरी कर ली। काफी पता तलाश के बाद भी जब प्रार्थी को उसकी बाइक का कहीं कोई पता नहीं चला तो प्रार्थी ने 9 सितंबर की देर शाम थाना गोबरा नवापारा में बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

See also  हत्याओं से थर्राया रायपुर : दो दिनों में 4 की हत्या, इंडोर स्टेडियम के पीछे नाले में मिली अधेड़ की लाश

Related Articles

Leave a Reply