छत्तीसगढ़

मोर बिजली एप के नाम पर 4.95 लाख की ठगी, ओटीपी साझा करते ही कट गए रुपये

रायपुर। राजधानी के आजाद चौक थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी की गई है। मोर बिजली एप के नाम पर अज्ञात ठग ने सिलाई का काम करने वाले युवक से ओटीपी लेकर चार लाख 95 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत थाना आजाद चौक में दर्ज कराई है।

पुलिस के अनुसार मंगल बाजार निवासी करण कुमार देवांगन (37) सिलाई का काम करते हैं। उनका कुशालपुर चौक स्थित प्लाट में मकान निर्माण कार्य प्रस्तावित है। अस्थायी बिजली कनेक्शन लगवाने के लिए उन्होंने पड़ोसी के माध्यम से चंगोराभाठा निवासी थानू साहू से 20 फरवरी को संपर्क किया।

See also  छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के आएंगे अच्छे दिन, युक्तियुक्तकरण विवाद हो सकता है खत्म

आरोप है कि अस्थायी मीटर लगाने के नाम पर उनसे प्लाट की रजिस्ट्री, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और 8,400 रुपये नकद लिए गए। इसके अगले दिन 21 फरवरी को करण के मोबाइल नंबर पर कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को मोर बिजली एप से जुड़ा बताते हुए एक लिंक टच करने और प्राप्त ओटीपी साझा करने को कहा। भरोसे में आकर करण ने ओटीपी बता दिया।

See also  निर्माणाधीन मकान में करंट का कहर, 5 वर्षीय मासूम की मौत, बचाने दौड़े माता-पिता भी झुलसे

22 फरवरी को उनके बैंक ऑफ बड़ौदा खाते से 90 हजार, एक लाख, एक लाख, एक लाख, एक लाख और पांच हजार रुपये सहित कुल 4 लाख 95 हजार रुपये कटने के मैसेज आए। बैंक ऑफ बड़ौदा भनपुरी शाखा में जानकारी लेने पर पता चला कि 4 लाख रुपये आइसीआइसीआइ बैंक के एक खाते में चार किश्तों में ट्रांसफर किए गए हैं। पीड़ित ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है।

See also  युवक की बेरहमी से हत्या, ईंट-पत्थर से वार कर अज्ञात हमलावरों ने उतारा मौत के घाट

Related Articles

Leave a Reply