छत्तीसगढ़

महिला अधिकारी से अश्लील हरकत, फोन पर सेक्स की डिमांड, वाट्सएप पर भेजी न्यूड फोटो

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक महिला अधिकारी के साथ अश्लील हरकत और ऑनलाइन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल में कार्यरत महिला ने अज्ञात युवक के खिलाफ फोन पर आपत्तिजनक बातें करने और वॉट्सएप पर अश्लील तस्वीरें भेजने की शिकायत दर्ज कराई है।

टिकरापारा थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया कि 30 अप्रैल की सुबह एक अज्ञात मोबाइल नंबर से उन्हें कॉल आया। कॉल करने वाले युवक ने बातचीत के दौरान अशोभनीय और निजी सवाल पूछते हुए फोन पर आपत्तिजनक मांग की।

पीड़िता के अनुसार, जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद मामला यहीं नहीं रुका। 4 मई की सुबह फिर उसी नंबर से कॉल और व्हाट्सऐप मैसेज आने लगे। इस बार आरोपी ने अपनी नग्न तस्वीरें भेजकर महिला को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

इस घटना के बाद पीड़िता काफी परेशान है। उन्होंने बताया कि लगातार आ रहे अश्लील कॉल और मैसेज से उनकी निजी जिंदगी भी प्रभावित हो रही है और वे मानसिक तनाव से गुजर रही हैं। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने संबंधित मोबाइल नंबर पुलिस को सौंप दिया है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply