छत्तीसगढ़

पेट्रोल पंप के मैनेजर से दिनदहाड़े लाखो की लूट , पूरे जिले में नाकेबंदी

बेमेतरा।  इस वक्त बेमेतरा जिले के बेरला थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है यँहा पेट्रोल पंप के मैनेजर से 01 लाख 75 हजार रूपये की लूट हुई है। मैनेजर का नाम धनेश तिवारी है, जो कुसमी स्थित एक पेट्रोल पंप में कार्यरत हैं।

जानकारी के अनुसार, धनेश तिवारी पेट्रोल पंप से जुड़े कार्य के लिए बैंक पहुंचे थे। बैंक के बाहर ही एक बदमाश ने उनका बैग छीन लिया और फरार हो गया। दूसरा बदमाश बाइक के साथ कुछ दूरी पर खड़ा था, जिसके बाद बाइक पर सवार होकर दोनों भाग निकले। यह पूरी घटना बैंक के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद किस तरह से मौके से फरार हुए।

See also  गर्मी से छत्तीसगढ़ में तीसरी मौत : यातायात पुलिस के आरक्षक को हीट वेव से आया हार्ट अटैक, गई जान

घटना की सूचना मिलते ही बेरला पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बैंक और आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। साथ ही, बदमाशों की पहचान और उनकी लोकेशन का पता लगाने के लिए साइबर सेल की मदद भी ली जा रही है।

पीड़ित धनेश तिवारी ने बताया कि वह कुसमी स्थित पेट्रोल पंप में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। रोजमर्रा के कामकाज के लिए वे बैंक से नकदी निकाल रहे थे, लेकिन जैसे ही बैंक से बाहर निकले, बदमाशों ने अचानक हमला कर रुपए छीन लिए। उन्होंने कहा कि घटना इतनी तेज़ी से हुई कि उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला। इस वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

Related Articles

Leave a Reply