छत्तीसगढ़

रायपुर एयरपोर्ट पर संदिग्ध बैग मिलने से हड़कंप, CISF की त्वरित कार्रवाई से टली अफरा-तफरी

रायपुर। राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर रविवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एंट्री गेट के पास अचानक एक लावारिस बैग देखा गया। बैग उबर टैक्सी काउंटर के पास रखा हुआ था, जिसकी जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट पर मौजूद सुरक्षा बल तुरंत हरकत में आ गए।

See also  छत्तीसगढ़ की लुटेरी दुल्हन ने एमपी में की लूट : शादी के दूसरे दिन ही लाखों रुपये और चांदी के जेवरात लेकर भाग निकली

सूचना मिलते ही CISF की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत एरिया को सील कर दिया। इसके बाद बम डिस्पोजल स्क्वॉड को बुलाकर बैग की जांच शुरू की गई। देर रात तक बैग की पड़ताल जारी रही।

अधिकारियों के मुताबिक, यह मामला माना थाना क्षेत्र का है। हालांकि, एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा और संचालन को प्राथमिकता दी और स्थिति को पूरी तरह से कंट्रोल में रखा।

See also  जांजगीर-चांपा में भीषण हादसा : भारतमाला सड़क पर रफ्तार से आ रही वाहन ने 3 ग्रामीणों को कुचला, मौके पर ही मौत

फिलहाल एयरपोर्ट पर अन्य परिचालन सामान्य रूप से जारी है और यात्रियों की आवाजाही में किसी प्रकार की बाधा नहीं आई।

Related Articles

Leave a Reply