छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में धोती-गमछा पहनने पर विवाद, बुजुर्ग को रेस्टोरेंट में नहीं मिली एंट्री, जमकर हुआ हंगामा

रायगढ़। कला संस्कृति की नगरी में गुरुवार रात नेशनल छातामुड़ा बाइपास हाइवे से सटे नव संचालित अमाया रिजॉर्ट रेस्टोरेंट में धोती-बनियान पोषाक पर विवाद उत्पन्न कर दिया। पोते के जन्मदिन पर रात्रि भोजन करने सपरिवार आए लोगों को कपड़े पर भेदभाव, होटल के अंदर प्रवेश वर्जित का पीड़ा सहना पड़ा। इस दृश्य ने पूरे शहर का मिज़ाज बदल दिया।

See also  जांजगीर-चांपा : बड़ा खुलासा! किरायेदार सत्यापन में पकड़ा गया ISI स्लीपर सेल का संदिग्ध

सोशल मीडिया में रात्रि में वायरल इस घटना के बाद बखेड़ा खड़ा कर दिया। स्वजन होटल के मुख्य द्वार के सामने धरने पर बैठ गए। भेदभाव की भनक सामाजिक संगठन को लगते वे भी इसमें शामिल हो गए। इस घटना ने न सिर्फ छत्तीसगढ़ी लोक अस्मिता को झकझोरा, बल्कि भारतीयता बनाम दिखावे की संस्कृति की बहस भी तेज करते हुए धरना-प्रदर्शन और नारे बाजी होने लगी।

See also  200 टन मलबे की प्रोसेसिंग से निकले 5 बेशकीमती हीरे, CM साय ने कहा- प्रदेश के विकास को मिलेगा नया आयाम

सामाजिक संगठनों के सदस्य इस तरह के व्यवहार पर तीखा विरोध करने जताया। रायगढ़ में छत्तीसगढ़ी परिधान का अपमान नहीं सहेंगे, लोगों ने इसे छत्तीसगढ़ी अस्मिता का अपमान बताया। इस बीच अपमानित बुजुर्ग विष्णु चरण साव, ग्राम बरमकेला निवासी ने बताया कि वह वर्षों से ऐसे ही परिधान पहनते आ रहे है। यकीन न आए तो उनके आधार कार्ड को देखा जा सकता है। आधी रात जूटमिल पुलिस की मौजूदगी में आंदोलन के बाद होटल प्रबंधन ने माफी मांगी तब कही जाकर मामला शांत हुआ।

See also  सूरजपुर में हादसा : मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों की नाव बांध में पलटी, 3 लापता, रेस्क्यू जारी

Related Articles

Leave a Reply