छत्तीसगढ़रायपुर

कांग्रेस का आज छत्तीसगढ़ बंद, देखने को मिल रहा मिला-जुला असर 

रायपुर। लोहारीडीह कांड के विरोध में आज कांग्रेस छत्तीसगढ़ बंद कराने के लिए सड़कों पर निकले हुए हैं। इस बीच प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बंद का मिला-जुला असर देखने को मिला। रायपुर में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज सहित कांग्रेस के कई बड़े नेता सड़कों पर मौजूद हैं। अब से कुछ ही देर में वे जयस्तंभ चौक में गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन करेंगे। हालांकि छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स की बैठक में यह तय हुआ कि बंद को व्यापारी समर्थन नहीं देंगे। चेंबर ऑफ कॉमर्स ने कहा की, इतने शॉर्ट नोटिस पर प्रदेश की दुकानों को बंद करना सम्भव नहीं है।

रायपुर में बंद कराने सड़क पर उतरे कांग्रेसी

पीसीसी चीफ दीपक बैज, महापौर एजाज ढेबर के साथ कांग्रेसी शास्त्री मार्केट, गंज मंडी, सदर बाजार, गोल बाजार, भनपुरी, फाफाड़ी, शैलेंद्र नगर, सिविल लाइन, रामसागर पारा समेत इलाकों में स्कूटी से पहुंचे. इस दौरान दुकानदारों से दुकान बंद करने की अपील की. बता दें कि इस बंद को चैम्बर ऑफ कॉमर्स को समर्थन नहीं दिया है. इसके चलते दुकानें अपने समय पर खुल रही है.

See also  लकडिय़ों से भरे मेटाडोर को छोडऩे के एवज में रेंजर ने मांगा 1 लाख रिश्वत, ठेकेदार ने की शिकायत तो बिना जब्ती के छोड़ा वाहन

वहीं कवर्धा में भी कांग्रेसी सड़कों पर उतरे हुए हैं। इक्के-दुक्के खुली दुकानों को बंद करवा रहे हैं। पुलिस-प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। शहर की सराफा लाईन से लेकर बस स्टैंड, मेन मार्केट और रायपुर रोड की सभी दुकानें बंद हैं। आपातकालीन सुविधाएं, मेडिकल दुकानें और इक्के- दुक्के दुकानें ही खुली हैं।

सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा बस्तर बंद 

बस्तर में भी बंद का असर देखने को मिला। यहां पर गांधीवादी तरीके से बंद का आह्वान किया गया है। बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स ने बंद का समर्थन किया है। बस्तर में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक सभी दुकानें बंद रहेंगी। इस बीच सुरक्षा के भी पुख्ते इंतजाम किए गए हैं।

बेमेतरा में शहर में घूम-घूमकर बंद करवा रहे प्रतिष्ठान

See also  सक्ती की बेटी बनी पायलट : कैप्टन आस्था अग्रवाल का नगर में हुआ भव्य स्वागत

बेमेतरा में भी कांग्रेसी शहर में घूम-घूमकर व्यापारियों से प्रतिष्ठान बंद करवा रहे हैं। जिला अध्यक्ष बंशी पटेल दर्जनभर कार्यकर्ताओं के साथ बंद कराने निकले हुए हैं। नगर पंचायत नवागढ़ में लोंगों ने स्वस्फूर्त प्रतिष्ठान बंद किया है। बड़े दुकानों से लेकर ठेले वालों ने भी आज दुकाने बंद कर रखा है।

Related Articles

Leave a Reply