छत्तीसगढ़रायपुर

सावन का पहला सोमवार, इस खास मुहूर्त में करें पूजा, शिव उपासना में इन बातों का रखें ध्यान

रायपुर: सावन माह भगवान शिव को समर्पित होता है. इस माह में भगवान शिव की पूजा आराधना से विशेष लाभ मिलता है. इस बार सावन बेहद विशेष है क्योंकि सावन शुरू भी सोमवार से हो रहा है और सावन माह का समापन दिन भी सोमवार को पड़ रहा है. ऐसे में भगवान शिव के भक्त आसानी से भोलेबाबा की पूजा अर्चना कर उनको प्रसन्न कर सकते हैं.

See also  बारिश से ढही दिवार, चपेट में आने से खेल रही दो बच्चियों की मौत, एक महिला घायल

सावन के पहले सोमवार में पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि-विधान के बारे में जाने

पहले सोमवार में पूजा का शुभ मुहूर्त: सुबह 05:30 बजे से सुबह 07:15 बजे तक, दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 12:55 बजे तक, दोपहर 12:46 से दोपहर 02:14 बजे तक, शाम 07:17 बजे से शाम 07:37 बजे तक महादेव की पूजा अर्चना का समय है. इस दौरान आप भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर सकते हैं. इन मुहूर्त में पूजा करने से भोलेनाथ की अपार कृपा आप पर बरसेगी.

See also  जांजगीर-चांपा में भीषण हादसा : भारतमाला सड़क पर रफ्तार से आ रही वाहन ने 3 ग्रामीणों को कुचला, मौके पर ही मौत

सावन सोमवार में ऐसे करें पूजा: सुबह-सुबह उठकर पहले स्नान करें. इसके बाद स्वच्छ वस्त्र पहने. सावन में अक्सर लोग हरे रंग का वस्त्र पहनते हैं, इसलिए हरा रंग ही हो सके तो पहनें. इसके बाद भगवान शिव के मंदिर जाकर भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करें. साथ ही भोलेनाथ को बेलपत्र अर्पित करें. पांच अलग-अलग मौसमी फल भोलेनाथ को अर्पित करें. साथ ही कोई मीठा चीज भोलेनाथ को चढ़ाएं. इस दिन व्रत करने वाले को तामसिक चीजों का त्याग करना चाहिए. साथ ही ऊं नमः शिवाय का जाप करें.

See also  बारिश से ढही दिवार, चपेट में आने से खेल रही दो बच्चियों की मौत, एक महिला घायल

Related Articles

Leave a Reply