जांजगीर चांपा
घरेलू गैस सिलेण्डरों के दुरूपयोग रोकने के लिए जिलास्तरीय टीम द्वारा विभिन्न हॉटल एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की गई जाँच..
![](https://i0.wp.com/manasvarta.com/wp-content/uploads/2023/04/befunky_2023-3-3_13-49-0.jpg?resize=780%2C470&ssl=1)
जिला जांजगीर-चांपा/ कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने घरेलू गैस सिलेण्डरों के दुरूपयोग रोकने के लिए जिला स्तर पर टीम गठित कर हॉटल एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की सतत् जांच के निर्देश दिया है। इसी तारतम्य में आज घरेलू टीम द्वारा गैस सिलेण्डर के दुरूपयोग के संबंध में खाद्य विभाग की टीम द्वारा कुल 08 प्रतिष्ठानों में जांच की गई। जिसमें से 03 प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेण्डर का दुरूपयोग किया जाना पाया गया । घरेलू गैस सिलेण्डर का व्यवसायिक उपयोग करते हुए पाए जाने के कारण करणी भोजनालय चाम्पा से 03 नग, पराठा हाऊस जांजगीर से 02 नग एवं ओम स्वीट्स जांजगीर से 03 नग कुल 08 नग घरेलू गैस सिलेण्डर जप्त किया गया।
![](https://i0.wp.com/manasvarta.com/wp-content/uploads/2023/04/befunky_2023-3-3_13-52-18.jpg?resize=708%2C372)