बिलासपुर

खून से लथपथ लाश मिलने से हड़कंप….पुलिस जुटी जांच में…

बिलासपुर

जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र में खून से लथपथ लाश मिलने से हड़कंप मच गया, जानकारी के मुताबिक बोदरी चकरभाटा क्षेत्र में स्थित होटल सेंट्रल प्वाइंट के पीछे खेत में एक अज्ञात व्यक्ति की खून से लथपथ लाश मिली है,जिसके बाद इसकी जानकारी लोगों ने चकरभाटा पुलिस को दिए वही घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी और फॉरेंसिक टीम डॉग स्क्वायड व पुलिस विभाग के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गए है। मौके पर पहुंची पुलिस लाश की शिनाख्त के लिए आस पास के लोगों से पूछताछ की पर किसी ने भी लाश को नहीं पहचाना आशंका जताई जा रही है कि किसी बाहरी व्यक्ति को ला कर मार कर फेंक दिया गया है।

मृतक के सिर पर वार किया गया है साथ ही बाएं हाथ की कलाई काट दी गई है, एवं दांत भी टूटे हुए हैं घटना घटनास्थल पर शराब कि खाली सीसी बियर के बोतल डिस्पोजल चखना मिले हैं घटनास्थल पर एक कैची भी बरामद की गई है, मृतक ने गले में काला धागा और ताबीज है साथ ही दाएं हाथ के कलाई में काला धागा कपड़ा लाल रंग का टी-शर्ट एवं काले कलर का लोवर पहना है जिसकी उम्र लगभग 35 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला मर्डर का लग रहा है फिलहाल चकरभाठा पुलिस ने शव को मरचूरी में रखवा दिया है मामले की जांच की जा रही है।

See also  युवती का रेप करने वाले SI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बनाता था शारीरिक संबंध

Related Articles

Leave a Reply