छत्तीसगढ़बिलासपुर

महिला डॉक्टर को रोककर युवकों ने की मारपीट, कार लूटकर हुए फरार

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में महिला डॉक्टर से मारपीट कर लूटपाट करने का मामला सामने आया है. महिला डॉक्टर की कार रोककर युवकों ने पहले गाली-गलौच और मारपीट की. फिर ड्राइवर को धमकाकर कार लूटकर फरार हो गए.

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है. बताया जा रहा कि महिला डॉक्टर अंजनी यादव कोनी से बिल्हा जा रही थी. इस दौरान चकरभाठा थाना क्षेत्र के टाटा शो-रूम के पास दो युवकों ने रोककर लूट की वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

See also  छत्तीसगढ़ HC ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पर लगाई रोक, 2 हफ्ते बाद होगी सुनवाई, मामले में फैसला आने तक खाली हुए पदों पर नहीं की जाएगी भर्ती

Related Articles

Leave a Reply