छत्तीसगढ़

सोंढुर नदी में उफान से धमतरी के 6 गांवों का संपर्क टूटा

धमतरी

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को मानसून की एंट्री हो चुकी है. लेकिन पिछले कुछ दिनों से प्री मानसून बारिश प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में हो रही थी. इसका असर ये हुआ कि कई इलाके अभी से जलमग्न हो गए हैं. धमतरी के नगरी ब्लॉक के 6 गांवों का संपर्क भी जिला मुख्यालय से टूट गया है. गुरुवार रात भारी बारिश के बाद सोंढुर नदी में उफान के कारण नदी के उस पार बसे रिसगांव, गादुल बाहर, करही, जोरताराई, करका और आमा बाहरा गांव का संपर्क पूरी तरह से टूट गया. इस दौरान गांव से बाहर जरूरी काम के लिए गए लोगों को वापस आने में काफी मुसीबत उठानी पड़ी |

See also  छत्तीसगढ़ को मिला स्वच्छता अवॉर्ड : राष्ट्रपति ने सीएम बघेल को अवॉर्ड देकर किया सम्मानित, सीएम ने ट्वीट कर दी बधाई

Related Articles

Leave a Reply