छत्तीसगढ़

पति ने विवाद के बाद पत्नी के साथ की दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट में डाला मूली और डंडा, फिर गला दबाकर उतारा मौत के घाट

जशपुर. जिले में बर्बरता और हत्या का मामला सामने आया है. जहां एक पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है. हत्या की वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी पति ने मृतिका के साथ रूह कंपा देने वाली बर्बरता की. मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया हैं. यह मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है.

See also  200 लोगों को ट्रेलर में बिठाकर दौड़ा रहा था बेलगाम, चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर सवारियों को बसों के जरिए किया रवाना

जानकारी के मुताबिक, सरधापाठ ग्राम के रहने वाले दंपति बगीचा के ग्राम कुर्हाटेपना लड़की के घर गए हुए थे. यहां से लौटने के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया. जिसके बाद पत्नी ने कहा मैं दूसरी शादी करूंगी. इससे पति आक्रोश में आकर आपा खो बैठा.

See also  खल्लारी मंदिर रोप-वे हादसा अपडेट: रायपुर निवासी एक महिला की मौत, 16 में से 4 गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर, प्रशासन ने जांच के दिए निर्देश

बर्बरता की हदें की पार

पति ने गुस्से में आकर पत्नी के साथ पहले जबरन दुष्कर्म किया. फिर पत्नी के प्राइवेट पार्ट में मूली और डंडा डालकर घायल कर दिया. आरोपी पति का जब इस बर्बरता से मन नहीं भरा, तो उसने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. आरोपी रात भर शव के पास बैठा रहा.

See also  खेलते-खेलते निर्माणधीन पानी की टंकी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

ग्रामीणों ने जब महिला के शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने पंचनामा कर शव को कब्जे में लिया और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

Related Articles

Leave a Reply