देश

‘अभी तो दो लाया हूं, और 100 बकरे लाकर यहीं काटूंगा’, मुंबई की सोसाइटी में बकरा लाने वाले मोहसिन पर FIR

मुंबई

मुंबई से सटे ठाणे जिले के मीरा-भायंदर की सोसाइटी का बकरा विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है. इस मामले में सोसाइटी में बकरा लाने वाले मोहसिन खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है. सुमन नाम की महिला ने आरोप लगाया है कि जब मोहसिन को समझाने गई तो उसने कहा कि बूढ़ी आ गई…फिर उसने मुझे धक्का दिया. साथ ही कहा कि वह सोसाइटी में अभी और बकरे लाएगा. महिला ने पुलिस को बताया कि आखिर उस शाम को क्या हुआ?

सुमन के मुताबिक, जब मोहसिन की गाड़ी को रोका गया और सिक्योरिटी गार्ड ने गाड़ी की डिक्की खोलने के लिए कहा को उसने साफ मना कर दिया. सुमन ने पुलिस को बताया कि सिक्योरिटी गार्ड को ये पता लगा था कि मोहसिन पहले दो बकरे गाड़ी में लेकर आ चुका था. इसी वजह से गार्ड उसकी गाड़ी की डिक्की को चेक करना चाहता था. इस पर मोहसिन भड़क गया. वहां मौजूद सोसाइटी के लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की. लेकिन, वह कुछ भी सुनने को तैयार नहीं था.

See also  शंभू बॉर्डर पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, दिल्ली कूच पर अडे़ किसान प्रदर्शनकारियों पर एक्शन

महिला ने मोहसिन पर आरोप लगाए
सुमन के आरोपों के मुताबिक, मोहसिन ने कहा कि अभी तो दो बकरे लाए हैं और भी लाऊंगा. 100 बकरे लाकर यहीं काटूंगा. सुमन ने कहा कि जब वह मोहसिन को समझाने गई तो उलटा उससे ही उलझ पड़ा. उसने कहा कि बूढ़ी आ गई. फिर उसने मेरी छाती पर हाथ लगाकर धक्का दिया. पुलिस ने मोहसिन के खिलाफ धारा 354 , 504 , 506 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है.

यास्मिन ने थाने में दर्ज कराया था केस
इससे पहले इस मामले में मोहसिन की पत्नी यास्मिन ने पुलिस थाने में एक केस दर्ज कराया है. वहीं, विवाद से जुड़ा एक नया वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें यास्मिन मॉब लिंचिंग की बात करते हुए दिखाई दे रही है. वहीं, सोसाइटी वालों का कहना है कि यास्मिन ने झूठे आरोप लगाए हैं. जिस दिन पूरा विवाद हुई, वह सिर्फ कहासुनी तक ही सिमट कर रह गया. मोहसिन और यास्मिन को किसी ने भी टच नहीं किया.

See also  चक्रवात ‘बिपरजॉय’ बनेगा और भी खतरनाक, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कहीं बढ़ेगा गर्मी का कहर

Related Articles

Leave a Reply