देश

गैस गोदाम में आग… 350 सिलिंडर फटे, धमाकों से दहले लोग, बोले- लगा ज्वालामुखी फटा

बरेली

बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के रजऊ परसपुर स्थित महालक्ष्मी गैस एजेंसी के गोदाम में सोमवार दोपहर भयानक हादसा हो गया।दोपहर करीब एक बजे सिलिंडर फटने से गैस एजेंसी में भीषण आग लग गई। ग्रामीणों के अनुसार सिलिंडर फटने के बाद लगातार कई तेज धमाके हुए, जिससे आसपास का इलाका दहल गया। करीब डेढ़ घंटे तक एक-एक कर सिलिंडर फटते रहे। धमाकों के साथ हवा में उड़े सिलिंडरों के टुकड़े करीब 500 मीटर के दायरे में खेतों में जाकर गिरे। वहीं, गोदाम से उठती लपटों को देख गांव रजऊ परसपुर में दहशत फैल गई। लोग बोले, ऐसा लगा जैसे ज्वालामुखी फटा हो। बताया जा रहा है कि घटना में 350 से अधिक सिलिंडर फटे हैं।

गांव रजऊ परसपुर से करीब 500 मीटर दूरी पर इंडेन की महालक्ष्मी गैस एजेंसी का गोदाम बना है। एजेंसी के चौकीदार दिनेश चंद्र शुक्ला के मुताबिक गोदाम में सिलिंडर से भरा ट्रक उतरने के लिए खड़ा था। ट्रक के बोनट में किसी तरह आग लग गई।

See also  भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी अब्दुल रहमान मक्की की पाकिस्तान में मौत, 26/11 के मुंबई हमले का था मास्टरमाइंड

चौकीदार ने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन जब आग नहीं बुझी तो वह गांव की ओर भाग खड़े हुए। ट्रक चालक भी भाग गया। बताया गया कि पहले ट्रक में रखा सिलिंडर फटा, फिर गोदाम में आग लग गई और धमाके होने लगे।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के साथ पुलिस मौके पर पहुंच गई। आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। धमाकों की वजह से आग बुझाने में मशक्कत करनी पड़ी। घटना इतनी विकराल थी कि सिलिंडर के टुकड़े 500 मीटर दूर तक खेतों में गिरे।

ग्रामीणों ने मोबाइल से घटना के वीडियो बना लिए। जिस गैस एजेंसी गोदाम में आग लगी है, वह सोमवार को बंद रहती है। गोदाम पर चौकीदार और ट्रक चालक ही थे। दोनों ने भागकर अपनी जान बचाई। वहीं गोदाम आबादी से काफी दूर है, जिससे जनहानि होने से बच गई।

See also  गार्ड की हत्या मामले में एसपी ने TI को किया लाइन अटैच; 3 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, शराब दुकान के अंदर 10 दिन पहले हुआ था मर्डर

एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि गांव रजऊ परसपुर के बाहर महालक्ष्मी गैस एजेंसी है। दोपहर करीब 12 बजे सिलिंडर से भरा ट्रक यहां आया था, जिसमें करीब 400 सिलिंडर थे। अनलोडिंग के लिए ट्रक गोदाम में खड़ा था। इसी दौरान धमाके साथ आग गई थी। आग पर काबू पा लिया गया। कोई जनहानि नहीं हुआ। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply