छत्तीसगढ़

प्रेमिका की शादी होने पर प्रेमी ने लिया खौफनाक बदला , पहले कराया गैंगरेप , फिर हत्या कर..

कोरबा। जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक्स ब्रायफ्रेंड ने दो दोस्तों के साथ मिलकर शादीशुदा गर्लफ्रेंड के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. इसके बाद गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने 24 दिन बाद महिला का नरकंकाल बरामद किया. वहीं पूर्व प्रेमी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है. मामला कोरबी पुलिस चौकी क्षेत्र का है।

See also  जांजगीर-चांपा : शेयर मार्केट में डबल पैसे का झांसा देकर युवक से 60 लाख की ठगी

जानकारी के मुताबिक, कोरबी पुलिस चौकी क्षेत्र में 35 वर्षीय महिला परिवार सहित निवास करती थी. वह 28 जुलाई को सोसायटी राशन सामाग्री लेने गई थी. इसके बाद घर नहीं लौटी. परिजन उसकी तलाश करते रहे नहीं मिलने पर उन्होंने महिला के लापता हो जाने की सूचना पुलिस को दी. पुलिस चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी अपनी टीम के साथ महिला की तलाश कर रहे थे. 24 दिन बाद महिला का नरकंकाल नाले में मिला है।

See also  करनौद में तेज रफ्तार बस पलटी : ओवरटेक बना हादसे की वजह, 10 यात्री घायल, चालक फरार

पुलिस के मुताबिक, सोसायटी में राशन सामाग्री लेने पहुंची महिला को पूर्व प्रेमी अपने दोस्त के साथ बाइक में बिठाकर जंगल ले गया, जहां उसने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. पीड़िता के विरोध करने पर तीनों युवकों ने गला घोंटकर महिला की हत्या कर दी और उसके शव को बोरी तलाश में भरकर गांव में पास नाले में फेंक दिया था।

See also  सरकार की अनदेखी प्रशासन को पड़ेगा भारी कलेक्ट्रेड कार्यालय के सामने गांधी मूर्ति समाने के विधायक करेंगे सत्याग्रह

कोरबी चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी ने बताया कि इस मामले में दो आरोपियों को जेल दाखिल किया गया है. वहीं फरार तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply