छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर जिला एवं सत्र न्यायालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी, BDS की टीम पहुंची मौके पर…

जांजगीर-चांपा. छत्तीसगढ़ में जगदलपुर, अंबिकापुर, राजनंदगांव के बाद अब जांजगीर जिला एवं सत्र न्यायालय को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है. कोर्ट कार्यालय के आधिकारिक ई-मेल पर बुधवार सुबह धमकी भरा ई-मेल आया, जिससे हड़कंप मच गया. तत्काल पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और कोर्ट परिसर को तत्काल सुरक्षा के लिहाज से खाली करा दिया गया. 

See also  बेसहारा चेहरों को मिला सहारा, नगर निगम की नई पहल, अब सम्मान के साथ जिएंगे बुजुर्ग और जरूरतमंद

डॉग स्क्वाड और बीडीएस टीम की मदद से पूरे परिसर की संघन जांच की जा रही है. सरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. इसके अलावा धमकी वाले ई-मेल की जांच की जा रही है. पूरे इलाके को घेराबंदी कर जांच की गई और सुरक्षा व्यवस्था को अस्थायी रूप से और कड़ा कर दिया गया.

See also  चांपा पुलिस का नशे के कारोबार पर प्रहार, महिला आरोपी के पास से लाखों का गांजा जब्त

पुलिस ने धमकी भरे ईमेल की तकनीकी जांच शुरू कर दी है. साइबर सेल ईमेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह किसी शरारती तत्व की हरकत है या इसके पीछे कोई गंभीर साजिश.

बता दें कि बुधवार की सुबह जांजगीर-चांपा से पहले जगदलपुर, अंबिकापुर, राजनंदगांव के जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ई-मेल मिला है. एक दिन के भीतर 4 जिलों के कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मचा हुआ है.

See also  रायपुर के कांग्रेस नेता अमित दास का निधन, दोस्तों संग घूमने गए थे कान्हा किसली

Related Articles

Leave a Reply