रायपुर

भाजपा कार्यकर्ता की हत्या पर पूर्व मुख्यमंत्री का बड़ा बयान, कहा कार्यकर्ताओं को डराने की कोशिश की जा रही है

रायपुर

एक तरफ जहां चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही सियासी गलियारों में हलचल मची हुई है। सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में लगी हुई है तो वहीं दूसरी तरफ खबर आई है कि छत्तीसगढ़ के मोहला मानपुर में भाजपा कार्यकर्ता की घर में घुंस कर गोली मारकर हत्या कर दी गई जिसके बाद अब इस मामले ने तूल पकड़ लिया है।

कार्यकर्ताओं को डराने की कोशिश

बता दें कि इस मामले के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने बयान दिया है कि मोहला-मानपुर के आदिवासी भाजपा नेता बिरझू तारम की हत्या कर एक बार फिर भाजपा कार्यकर्ताओं को डराने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि मैं शोक-संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए यह वादा करता हूं कि इस कुशासन के विरुद्ध हम डरने या रुकने वाले नहीं है। इतना ही नहीं उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि इस सरकार से लहू के एक-एक कतरे का पूरा हिसाब किया जाएगा।

See also  इंग्लैंड-पाकिस्तान में सटोरिए लगा रहे थे सट्‌टा, पुलिस ने 5 सट्टेबाजों को दबोचा

Related Articles

Leave a Reply