छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा में 2 करोड़ की ब्राउन शुगर, गांजा और नशीली दवाएं जलाकर नष्ट, भट्ठी में किया गया डिस्पोजल

जांजगीर-चांपा। विश्व नशा मुक्ति दिवस के मौके पर जांजगीर-चांपा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। जिले भर में नशे के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत लाखों रुपए की अवैध मादक सामग्रियों को Furnace में जलाकर नष्ट किया गया। इस कार्रवाई को देख लोगों ने भी पुलिस की सराहना की और नशे के खिलाफ मुहिम को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

See also  दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने पति-पत्नी को कुचला, मौके पर हुई मौत, 4 साल का मासूम गंभीर

जांजगीर-चांपा। जिले में 12 जून से 26 जून 2025 तक नशा मुक्ति पखवाड़े के अंतर्गत अलग-अलग जागरूकता और सख्त कार्रवाई अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में विश्व नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर प्रकाश इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, चांपा के PIL कोटाडबरी प्लांट (भट्ठी) में जिले के विभिन्न थाना/चौकी में जप्तशुदा भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थों को जलाकर नष्ट किया गया।

See also  आरटीई एडमिशन पर हाईकोर्ट सख्त, 387 स्कूलों में एक भी आवेदन नहीं आने पर जताई नाराजगी, सरकार से मांगा पूरा ब्यौरा

ड्रग डिस्पोजल समिति जांजगीर-चांपा की निगरानी में कुल 45 प्रकरणों में जब्त 88.644 किलोग्राम गांजा, 5068 नग नशीली टेबलेट, 38 नग सिरप और 880.63 ग्राम ब्राउन शुगर को Furnace में जलाया गया।

बताया जा रहा है कि इन नशीले पदार्थों की कुल अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपए थी।

इस दौरान पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ड्रग डिस्पोजल कमेटी के सदस्य और इंडस्ट्रीज प्रबंधन मौजूद रहे। पूरी प्रक्रिया को विधिवत तरीके से सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए संपन्न किया गया।

See also  पेंशनर्स को मिलेगा छठवें-सातवें वेतनमान का बकाया एरियर, हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को दिया आदेश

जिला पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशे के खिलाफ इस मुहिम में सहयोग दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Related Articles

Leave a Reply