कोरबाछत्तीसगढ़

सावधान!, त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों में घालमेल, जियोमार्ट का ऑर्गेनिक बेसन मिला गुणवत्ताविहिन…

कोरबा। त्योहारी सीजन में मिलावट की मिल रही शिकायतों पर खाद्य औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने जियो मार्ट सहित अन्य दुकानों पर दबिश देकर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए थे. जांच में जिओमार्ट के ऑर्गेनिक बेसन के अलावा कुछ दुकानों के खाद्य पदार्थ के नमूने फेल हुए हैं. मामलों में विभाग जल्द आगे की कार्रवाई करने जा रहा है.

See also  8 वी की छात्रा ने लगाई फांसी:- नाना - नानी के घर रहकर कर रही थी पढ़ाई,आत्महत्या का कारण अज्ञात जांच में जुटी पुलिस

त्योहारी सीजन में भारी मात्रा में होने वाली खरीदी को ध्यान में रखते हुए स्थापित ब्रांड के साथ-साथ सामान्य किराना-मिठाई दुकानों में खाद्य पदार्थों में मिलावट की शिकायत मिल रही है. इस पर संज्ञान लेते हुए खाद्य औषधि प्रशासन विभाग मिठाई से लेकर आटा, बेसन, मैदा, तेल आदि की जांच में लगा हुआ है.

मामले में जल्द होगी आगे की प्रक्रिया

खाद्य औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारी विकास भगत ने बताया कि हाल में ही कुछ नमूनों की जांच रिपोर्ट हमारे पास पहुंची है, जिसमें जियोमार्ट के ऑर्गेनिक बेसन के अलावा कुछ और दुकानों के खाद्य पदार्थ के नमूने फेल हुए हैं. मामलों में कार्रवाई के लिए अगली प्रक्रियाएं जल्द की जाएगी.

See also  खरसिया के मंगल कार्बन टायर फैक्ट्री में ब्लास्ट: गैस टैंक फटने से एक बच्ची समेत 8 मजदूर झुलसे, मचा हड़कंप

बिना लाइसेंस के चल रहे कैफे-फैक्ट्री

खाने-पीने की सामग्रियों में मिलावट का ही मामला नहीं है, शहर में ऐसे कई मिक्चर की फैक्ट्री चल रही है, जहां नियमों को तार पर रखकर काम किया जा रहा है. इसके अलावा शहर के अलावा पर्यटन स्थलों पर बिना लाइसेंस के कैफे संचालित हो रहे हैं. जानकारों का कहना है कि इस पर भी प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है.

See also  खोखरा धान खरीदी केंद्र के गेट पर किसानों का धरना, सत्यापन के बाद भी नहीं हो रही खरीदी का आरोप

Related Articles

Leave a Reply