छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा में नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म:आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार, हार्वेस्टर के काम से छत्तीसगढ़ आया था

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में नाबालिग से रेप का मामला सामने आया था। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी जसमेर कश्यप (22) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। नाबालिग लड़की के पिता ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नाबालिग लड़की को हरियाणा से बरामद किया गया है।

See also  अकलतरा नपा अध्यक्ष पर एफआईआर… नगर अध्यक्ष ने आंदोलन की दी चेतावनी

पामगढ़ थाना प्रभारी मनोहर लाल सिन्हा से मिली जानकारी अनुसार, नाबालिग लड़की के पिता ने 18 जून 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी बेटी घर में नहीं थी। आसपास तलाश की गई और परिवार, रिश्तेदार भी पता किया गया। लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। पामगढ़ थाने में मामला दर्ज किया गया।

See also  शराब की कीमतों में 1 अप्रैल से बदलाव : कांच की जगह प्लास्टिक की बोतलों में मिलेगी

नाबालिग हरियाणा के कुरुक्षेत्र से बरामद

नाबालिग लड़की की तलाश की जा रही थी। इस बीच पुलिस को नाबालिग के हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम हरियाणा पहुंची। इस दौरान आरोपी जसमेर कश्यप को गिरफ्तार किया।

छत्तीसगढ़ धान काटने आया था आरोपी

आरोपी छत्तीसगढ़ में धान की कटाई के लिए आया करता था। इस बीच दोनों की पहचान हुई थी। आरोपी के पास से नाबालिग को बरामद किया गया। नाबालिग ने बताया कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। आरोपी ने पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया।

See also  सरकारी स्कूल के 10वीं की छात्रा हुई प्रेग्नेंट, छात्रावास अधीक्षिका निलंबित

Related Articles

Leave a Reply