रायपुर

‘भूपेश राज में कस्टम मिलिंग में 175 करोड़ का घोटाला’: अरुण ने अधिकारियों को चेताया, कोई भ्रष्टाचारी नहीं बचेगा

रायपुर

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सांसद अरुण साव कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि घोटालों की सरकार का एक और काला कारनामा छत्तीसगढ़ की जनता के सामने आ गया। ईडी की जांच में खुलासा हुआ है कि किसानों को कर्ज के जाल में फंसाने वाले भूपेश बघेल की कृपा से मार्कफेड के अफसरों के गिरोह ने मिलकर 175 करोड़ का चावल घोटाला कर दिया। जांच एजेंसियों की जांच में यह भंडाफोड़ हुआ है कि मार्कफेड के अफसरों ने करोड़ों की रिश्वत कमाने की साजिश रचकर यह घोटालेबाजी की। इसमें भूपेश सरकार की संलिप्तता से इंकार नहीं किया जा सकता।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि जिस अधिकारी मनोज सोनी पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। राज्य सरकार ने लगातार उनका एक्सटेंशन किया है। वो बने रहे इसके लिए कई आदेश निकाले हैं। इससे यह बात पुख्ता होती है की सरकार ने कितने योजनाबद्ध तरीके से षडयंत्र पूर्वक भ्रष्टाचार किया है। ईडी जांच में पाया गया है कि खरीफ वर्ष 2021-22 तक सरकार द्वारा धान का प्रति क्विंटल 40 रुपये भुगतान किया गया। धान की कस्टम मिलिंग के लिए दी जाने वाली रकम सरकार ने तीन गुनी बढ़ा दी। 120 रुपये प्रति क्विंटल धान का भुगतान दो किश्तों में किया गया। अफसरों ने आधी रकम मार्कफेड के एमडी मनोज सोनी के साथ मिलकर वसूल ली।

See also  छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के आएंगे अच्छे दिन, युक्तियुक्तकरण विवाद हो सकता है खत्म

घोटाले की शर्तों के तहत नकद राशि का भुगतान करने वालों का विवरण जिला विपणन अधिकारी को भेजा गया। उनके माध्यम से ब्यौरा मार्कफेड एमडी तक पहुंचा। एमडी की ओर से केवल उन्हीं के बिलों को भुगतान के लिए मंजूरी दी गई, जिन्होंने नकद राशि का भुगतान किया। विशेष भत्ता 40 रुपये से बढ़ाकर 120 रुपये क्विंटल करने के बाद प्रदेश में 500 करोड़ रुपये के भुगतान जारी किए गए, जिसमें से 175 करोड़ रुपये की रिश्वत वसूली गई। ईडी ने तलाशी में विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और 1 करोड़ की बेहिसाब नकद राशि जब्त की है। मतलब साफ है कि बाकी के 174 करोड़ रुपए घोटाला चुनावी तिजोरी में पहुंच गए। अभी तो यह ट्रेलर है। ईडी आगे की जांच कर रही है तो पूरी उम्मीद है कि वह घोटालों के सरताज तक अवश्य पहुंचेगी।

See also  छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के आएंगे अच्छे दिन, युक्तियुक्तकरण विवाद हो सकता है खत्म

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने आरोप लगाते हुए कहा कि 2100 करोड़ का शराब घोटाला, 229 करोड़ का गोबर घोटाला, 1300 करोड़ का गोठान घोटाला, 540 करोड़ का कोयला परिवहन घोटाला, रेत घोटाला, परीक्षा घोटाला, भर्ती घोटाला, तबादला घोटाला, हर जगह घोटाले ही घोटाले। भूपेश बघेल सरकार ने 5 साल तक छत्तीसगढ़ को लूटने के अलावा कुछ नहीं किया। यह सरकार छत्तीसगढ़ के दामन में काला धब्बा है। जिसे इस चुनाव में जनता साफ कर देगी। घोटाले की सरकार की अब खैर नहीं। घोटालेबाजों की सरकार जाने वाली है, सारे घोटालेबाज जेल जाएंगे। पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता, , प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी,प्रदेश प्रवक्ता मुकेश शर्मा मौजूद रहे ।

See also  छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के आएंगे अच्छे दिन, युक्तियुक्तकरण विवाद हो सकता है खत्म

Related Articles

Leave a Reply