रायपुर

मुख्यमंत्री साय ने धर्मपत्नी के साथ गृहग्राम बगिया के मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का किया शुभारंभ

रायपुर

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का उद्देश्य जनता अपनी बातों को मुख्यमंत्री जी तक पहुंचा सकें और मुख्यमंत्री जनता का निकट एवं निरन्तर संपर्क बना रहे इस उद्देश्य से कैंप कार्यालय का शुभारंभ किया जा रहा है l आम जनता को विकास की मुख्य धारा से जोड़ना एवं प्रशासन में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना भारतीय प्रशासन के लिए सचमुच चुनौती भरा कार्य है। इस समस्या का समाधान तभी संभव है जब प्रशासन को जनसाधारण की प्रवृत्ति एवं सोच का सही ज्ञान हो।

See also  अचानक चलती पिकअप वाहन में लगी भीषण आग, 4 लाख रुपए नगद और दो चेक भी जलकर खाक

जनता और प्रशासन में सही तालमेल रहे और जनता के विचारों को सुना जाएगा। इसके साथ ही उनकी समस्याओं के समाधान करने के लिए प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री साय जी ने कहा कि लोग अपने विचारों और समस्याओं को हम तक पहुंचा सकते हैं। इस कारण से उनके बीच एक सकारात्मक संबंध स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की व्यवस्था की गई है। यह कैंप कार्यालय आम जनता की समस्याओं और विचारों का सम्मान करते हुए सार्थक समाधान का प्रयास करेगा।

See also  बिजली चाहिए तो कराओ रिचार्ज: एक अप्रैल से 45 हजार सरकारी कनेक्शन होंगे प्रीपेड

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि इस कैम्प कार्यालय में अभी आकाश गुप्ता को बैठाया गया है और आगे अधिकारी को यहां का प्रभार दिया जाएगा l यहां के कैम्प कार्यालय का सम्पर्क नंबर है 07764-250061, 07764-250062, 07764-250068
इस अवसर पर कमिश्नर श्री जी आर चुरेन्द्र, जनसंपर्क विभाग के आयुक्त श्री मयंक श्रीवास्तव, आई जी श्री अंकित गर्ग , कलेक्टर श्री डॉक्टर रवि मित्तल, एस पी श्री शशि मोहन सिंह सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे l

See also  अचानक चलती पिकअप वाहन में लगी भीषण आग, 4 लाख रुपए नगद और दो चेक भी जलकर खाक

Related Articles

Leave a Reply