देश

पंजाब की सभी 13 सीटों और चंडीगढ़ में भी अपना उम्मीदवार उतारेगी AAP, केजरीवाल का ऐलान

चंडीगढ़

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल लगातार पंजाब के दौरे पर हैं. राज्य में अपने दौरे के दौरान दिल्ली के सीएम, मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ अलग-अलग सरकारी योजनाओं की शुरुआत कर रहे हैं. आम आदमी पार्टी के दोनों मुख्यमंत्री मतदाताओं से वोट के रूप में ‘आशीर्वाद’ भी मांग रहे हैं. इस बीच उन्होंने यह भी ऐलान कर दिया है की राज्य की सभी सीटों पर पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी.

शनिवार को पंजाब के खन्ना में भाषण के दौरान अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया कि की आम आदमी पार्टी अगले 15 दिनों में पंजाब की 13 और चंडीगढ़ की एक लोकसभा सीट मिलाकर 14 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर देगी.

15 दिनों में होगा उम्मीदवारों का ऐलान

See also  पत्नी बना रही थी धर्म बदलने का दबाव, युवक ने लगाया मौत को गले… लाश के पास मिली बाइबिल

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘आज से 2 साल पहले आपने हमें बहुत बड़ा ‘आशीर्वाद’ दिया था और पंजाब में 117 में से 92 सीट जिताई थी. आज आपसे हाथ जोड़कर एक और आशीर्वाद मांगने आया हूं. 2 महीने बाद लोकसभा के चुनाव हैं. लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब में 13 सीट हैं और एक सीट चंडीगढ़ में है. आने वाले 15 दिनों में आम आदमी पार्टी इन 14 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर देगी.’

Related Articles

Leave a Reply